News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

महिलाओं के साथ किये वादाखिलाफी पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया मान सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन

महिलाओं के साथ किये वादाखिलाफी पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया मान सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन

होशियारपुर 30 जनवरी (बजरंगी पांडे )- घंटाघर चौंक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान संतोष वशिष्ट की अध्यक्षता में भगवंत मान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी कर पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब भाजपा सचिव मीनू सेठी, महिला मोर्चा प्रभारी अंजना कटोच विशेष तौर पर शामिल हुये। मीनू सेठी ने कहा की 30 सितम्बर 2021 को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब चुनाव दौरान वादा किया था की पंजाब की हर महिला जिसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर होगी उसे सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रुपए की सहायता प्रदान की जायेगी, जबकि इस सरकार को बने 2 साल से ऊपर का समय हो गया लेकिन अभी तक भी पंजाब की किसी भी बहन को अभी तक यह सहूलत प्रदान नहीं की गयी, जिसके अधीन पंजाब में विभिन्न स्थानों पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा की
पंजाब की महियलाये स्वंय को ठगा हुया महसूस कर रही है। क्यूंकि पंजाब सरकार ने विभिन्न स्थानों पर पंजाब में की जाने वाली झूठी ही कार्यगुजारी के बारे में बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि यह सभी बातें बेबुनियादी है। क्यूंकि पंजाब सरकार के शासन में तो क़ानून व्यवस्था भी पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। भर्ष्टाचार मुक्त सरकार के नाम पर महिलाये, बच्चों के साथ किये सभी वादे झूठे साबित हो रहे है। इस दौरान संतोष वशिष्ट ने मान सरकार के खिलाफ रोष जताते कहा की अगर सरकार ने लोगों से किया अपने वादे पुरे नहीं किये, तो महिला मोर्चा भविष्य में फिर से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेगी।
नीलम, सुदेश, परमजीत, सुमन, किरण बाला, संतोष, सविता शर्मा, निधि, मंजीत कौर, रीना, तृप्ता, पिंकी, राशि, निशु, कुलजीत कौर समेत अन्य महिलाएं शामिल थी।