News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय के प्रणेता–निपुण शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय के प्रणेता–निपुण शर्मा

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान हुआ।

होशियारपुर (25 सितंबर)(TTT) जनसंघ के संस्थापक सदस्य प.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर महासम्पर्क अभियान शुरू किया गया।इसी कड़ी में भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रेम बजाज के नेतृत्व में बूथ नंबर 82 पर उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इस मौके जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा भी उपस्थित हुए।इस मौके शर्मा ने राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ‘अंत्योदय’ के उनके मंत्र का अनुसरण कर वर्तमान केंद्र सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। शर्मा ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त और एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राजनीतिक चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सब कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीवन राजनीति में शुचिता व पारदर्शिता के लिए संकल्पित रहे और उनके अंत्योदय के विचार से सामाजिक समरसता को बल मिला। उन्होंने कहा देश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर बल देने वाले दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलते हुए विकसित भारत का सपना पुरा होगा।
शर्मा ने बताया कि आज के दिन भाजपा के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विभिन्न–विभिन्न स्थानों पर आज नए–नए लोगो को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई है।इस मौके अरुण जैन,दीपक कुमार, शुभलता,पूजा,बिमला देवी,रोजी शर्मा,मंजीत कौर,अर्चना आदि उपस्थित थे।