News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

आप दी सरकार, आप दे दुआर’ अभियान के अंतर्गत टांडा के गांव मूनक खुर्द में लगा शिकायत निवारण कैंप

आप दी सरकार, आप दे दुआर’ अभियान के अंतर्गत टांडा के गांव मूनक खुर्द में लगा शिकायत निवारण कैंप

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सुनी समस्याएं

होशियारपुर, 17 जुलाईः(TTT) मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ के अंतर्गत आज जिले के उपमंडल टांडा के गांव मूनक खुर्द में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने इस कैंप की शुरुआत की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ कर इलाके के 6 गांवों के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.डी.एम. टांडा व्योम भारद्वाज व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। कैंप के दौरान जहां लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए उनकी समस्याएं सुनी गई वहीं पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई व उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

विधायक उड़मुड़ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में इस प्रयास को शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंपों में सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अपनी समस्याओं के हल के लिए लोगों को अधिकारियों के पास जाने की जरुरत नहीं बल्कि अधिकारी लोगों के पास उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कैंप के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे ताकि कम समय में समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, मगनरेगा, सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि, बिजली, वन व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन शिकायतों का मौके पर हल नहीं होता, उन शिकायतों का समयबद्ध तरीके से हल किया जाए। इस संबंध में संबंधित एस.डी.एम की ओर से शिकायतों की मानिटिरंग की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान संबंधी जागरुक करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें और मिल कर नशे के कुष्ठ को खत्म करने में सहयोग दें।
इस मौके पर इस मौके पर डीएसपी हरजीत सिंह रंधावा, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष केशव सैनी, अतवर सिंह, सरपंच गुरविंदर सिंह गोल्डी, इकबाल सिंह साबी, दविंदर सिंह मूनक, निर्मल सिंह कुराला, गुरुमीत सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह खालसा, प्रदीप सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।