News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए अपनी सरकार कायम रखी ,सिक्किम में बीजेपी-कांग्रेस का खाता नहीं खुला

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए अपनी सरकार कायम रखी ,सिक्किम में बीजेपी-कांग्रेस का खाता नहीं खुला

Arunachal Sikkim Election Result: 2024 के चुनाव में बीजेपी ने पूर्वोत्तर में पहली जीत हासिल की है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज इलेक्शन कमीशन ने जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए अपनी सरकार कायम रखी है।

अरुणाचल प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने 41 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी तो वहीं इस बार सीटों का आंकड़ा 41 से बढ़कर 46 हो गया है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की जरूरत होती है। बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर उससे कई ज्यादा सीटें जीती हैं। बीजेपी ने चुनाव के पहले ही 60 में 10 सीटें निर्विरोध ही जीत ली थीं।

60 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस को केवल 1 सीट

वहीं 60 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस को केवल 1 सीट ही मिली है। बताया जा रहा है कि, अरुणाचल में कांग्रेस ने केवल 19 विधानसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। अरुणाचल में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। वहीं पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को 2 सीटें मिली हैं। जबकि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं।

सिक्किम में बीजेपी-कांग्रेस का खाता नहीं खुला

अरुणाचल प्रदेश में जीत हासिल करने वाली बीजेपी सिक्किम में औंधे मुंह ढेर हुई है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस का भी यहां यही हाल है। सिक्किम के लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस पर भरोसा न जताते हुए एक बार फिर से यहां मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनाई है।

सिक्किम की कुल 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को 31 सीटें मिलीं। वहीं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 1 सीट मिली। इस प्रकार सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी। बता दें कि, सिक्किम में ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ वहां की एक स्थानीय पार्टी है। सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 17 सीटों का है।

19 अप्रैल को दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ था

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुआ था। आपको बता दें कि, सिक्किम में 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और बीजेपी में गठबंधन हुआ था। लेकिन इस बार चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया। जिसके बाद बीजेपी ने सिक्किम में अकेले में चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

PM मोदी ने अरुणाचल के लोगों का धन्यवाद किया

अरुणाचल प्रदेश में जीत के बाद PM मोदी ने अरुणाचल के लोगों का धन्यवाद किया है। PM मोदी ने ट्विटर पर लिखा- अरुणाचल प्रदेश का धन्यवाद! इस अद्भुत राज्य के लोगों ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। बीजेपी में एक बार फिर अपना विश्वास जताने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक जोश के साथ काम करती रहेगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मैं चुनाव अभियान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत की सराहना करना चाहूँगा। जिस तरह से उन्होंने पूरे राज्य में जाकर लोगों से संपर्क साधा, वह सराहनीय है।