News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

प्रियंका गांधी के लिए अनुराग का सवाल, कांग्रेस गठबंधन राज्यों में महिला उत्पीडऩ पर क्यों है चुप

प्रियंका गांधी के लिए अनुराग का सवाल, कांग्रेस गठबंधन राज्यों में महिला उत्पीडऩ पर क्यों है चुप
हिमाचल,( GBC UPDATE ): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी ऊना में कई नई गारंटियों की घोषणा तो कर गई, मगर पुरानी गारंटियां अभी तक क्यों पूरी नहीं हुई इसके बारे में क्यों जवाब नहीं देतीं? प्रियंका गांधी पुरानी गारंटियां बग़ैर पूरी किए फिर हिमाचल की जनता को ठगने आ गईं। अनुराग ठाकुर ने यह बातें मंगलवार को गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलैहड़ विधानसभाओं में आयोजित दर्जन भर से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुक्खू और राहुल गांधी झूठी गारंटियां देते-देते थक गए, तो अब प्रियंका गांधी को हिमाचलियों को दुबारा ठगने भेजा है। हमीरपुर और हिमाचल की माताएं बहनें बड़ी आस लगा के बैठी थीं कि शायद प्रियंका गांधी 16 महीने पहले किए अपने 1500 रुपए प्रति महीने के वादे पर कुछ बोलेंगी, परंतु प्रियंका गांधी ने उस ओर कुछ ना बोलकर और नए-नए झूठे वादों की लिस्ट थमा दी है।