News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

देश को विकसित राष्ट्र बनाना पीएम मोदी का संकल्प

देश को विकसित राष्ट्र बनाना पीएम मोदी का संकल्प
हिमाचल, ( GBC UPDATE ): भारत की आजादी के 100 साल और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में प्रगति यह संकल्प लेकर हमें चलना है। भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने जवाली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा भारत वर्ष 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। किसी भी राष्ट्र के विकास का प्रमुख पैमाना उसकी आर्थिक प्रगति है। वर्तमान में, वर्ष 2024 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2,700 डॉलर है, जबकि प्रति व्यक्ति क्रय शक्ति क्षमता लगभग 10,120 डॉलर है।