News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

करसोग में ममतदान का संदेश देने के लिए 800 महिलाओं ने डाली शानदार महानाटी

करसोग में ममतदान का संदेश देने के लिए 800 महिलाओं ने डाली शानदार महानाटी

(TTT)लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश के करसोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महानाटी का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महानाटी में क्षेत्र की 82 महिला मंडलों से जुड़ी हुई लगभग 800 महिलाओं ने भाग लिया। महानाटी के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। महानाटी में पारंपरिक परिधानों में महिलाएं एक साथ जमकर झूमीं। महानाटी का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के खेल मैदान में किया गया। यह महानाटी लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। महानाटी में भाग लेनी वाली महिलाओं ने इस मौके पर 1 जून को होने वाले मतदान के दिन मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का भी प्रण लिया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ने कहा कि महानाटी में शामिल महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए अपनी प्रस्तुति देकर क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।